Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कारोरा गाँव में संदिग्ध अवस्था मे महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतका के परिजनों के अनुसार दहेज की मांग को लेकर प्रताडित व मारते पीटते थे। जिससे बीमार होने के कारण उसकी मौत हो गयी है।जानकारी के अनुसार काकोरा गांव निवासी कुलदीप कोरी की 23 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी की शुक्रवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के भाई सिद्ध गोपाल निवासी बरी महनापुर थाना सजेती कानुपर नगर ने बताया कि शादी के के बाद से ही ससुराली जन दहेज में सोने की चैन को लेकर उसकी बहन को प्रताडित करते थे और इस बात की भी धमकी देते थे कि अगर तुमने अगर अपने घर वालो को बताया तो जान से मार देंगे। वहीं पोस्टमार्टम आये मृतका का पिता आये दिन दमाद उसे मारने की धमकी देता था। दमाद द्वारा मारने पीटने के कारण ही उसकी पुत्री की हालत बिगड़ गयी। चार माह मायके में रहने के बाद पांच दिन पूर्व ही वह ससुराल गयी थी और उसकी बेटी की मौत हो गयी। पिता व भाई ने ससुराली जनो पर आरोप लगाया कि अगर सही से इलाज कराया जाता तो उसकी बेटी जिंदा रहती। वहीं पति का कहना है कि बीमारी के कारण ही मौत हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By