Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक ने पीछे से आ रही क्रेन टक्कर मारते हुये पलट गयी। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के 27/4 थाना मकरावड़गंज निवासी विजय कुमार का 35 वर्षीय पुत्र अमित अपने साथी क्रेन चालक के साथ कहीं जा रहा था। बताते है कि मलवां अल्लीपुर के समीप अनियंत्रित क्रेन हाइवे किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद पलट गयी। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By