G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे के रहने वाले युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के किशनपुर कस्बा निवासी गोविंद सोनकर का करीब16 वर्षीय पुत्र अविरल सोनकर शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार की सुबह वह अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह खखरेरू थाना क्षेत्र के बिछियावा मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक रोड किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कक्षा दसवीं का छात्र था जो किशनपुर कस्बे में स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में पढ़ाई करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share