G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद का डेरा मजरे रघुराजपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भइयापुर गांव निवासी रामराज का 42 वर्षीय पुत्र संतोष बाइक से कहीं जा रहा था। जब वह शिवप्रसाद का डेरा मजरे रघुराजपुर के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बंलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share