G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव में बीती रात अधेड़ घर में लगे टीन शेड में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। तुरन्त परिजनो ने इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी देशराज का 55 वर्षीय पुत्र फूल सिंह बीती रात घर में लगे टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

जिससे वह झुलस गया तो तुरंत परिजनों ने इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share