उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी राजेश पिता अज्ञात बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र रिस्तेदारी में आया था। जब वह थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची रिश्तेदार मीना देवी ने बताया की घायल हमारे मामा का दोस्त है जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र अपनी रिस्तेदारी में आया था तभी उसके साथ यह हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By