उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में मानसिक तनाव के चलते बस के ड्राइवर ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला से बात करने का प्रयास किया। लोगों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी छोटेलाल का 50 वर्षीय पुत्र अजय कुमार जो प्राइवेट बस चालक था। और खागा कस्बे की प्राइवेट बस चलता था।

बताते है कि मानसिक तनाव में रहता था।बीते एक सप्ताह से वह घर नहीं आया था। उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेजने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही हादशे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share