G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मोहलिया का पुरवा गांव के समीप खेतों में काम करने गए किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहलिया का पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय संतलाल का 35 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह गांव के समीप स्थित अपने खेत में धान लगाने की तैयारी कर रहा था।

तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share