G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर कैची मोड़ पर अज्ञात ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर कैंची मोड़ पर पहुंची। तभी अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार नीरज गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अशोक ठाकुर व पायलेट सुरेश सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share