उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवई गांव के समीप रोड पार कर रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों कोई इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गाँव निवासी स्वर्गीय राम अवतार का 40 वर्षीय पुत्र धरमपाल अपनी 17 वर्षीय पुत्री अंजली देवी को बाइक पर सवार कर बांदा जनपद के तिंदवारी गांव पुत्री का इलाज करने जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के केवई गांव के समीप पहुंची। तभी रोड पार कर रही नील गाय से टकराकर दोनों पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी बृजेश कुमार व पायलट रोहित के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share