G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित टूल प्लाजा के समीप आगे चल रहे कंटेनर के रुकते ही पीछे चल रही डीसीएम जाकर टकरा गई। जिससे डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भडनेहवा मजरे संदुहूपुर गांव निवासी सियाराम का 50 वर्षीय पुत्र दिनेश जो डीसीएम चालक था। वह डीसीएम लेकर फतेहपुर जनपद से निकला था। जब उसकी डीसीएम कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित टोल प्लाजा के समीप पहुंची। तभी आगे चल रहा कंटेनर रुक गया और पीछे चल रही डीसीएम जाकर उससे टकरा गई। जिसमें डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी है उसमें रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share