उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बिलन्दपुर गांव में बच्चो के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा बालक का पैर फिसल गया। और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दपुर गांव निवासी अशोक कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पेड़ पर चढ़कर बच्चों के साथ खेल रहा था।

तभी उसका पेड़ पर से पैर फिसला और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने बालक को इलाज के लिए जिला एसपताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share