G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छीछा गांव में घर के अंदर रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीछा गांव निवासी चंद्रभान सिंह के 35 वर्षीय पुत्र महेश सिंह ने घर में रखे कूलर को जैसे ही हाथ लगाया। उसमें उतरे करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद से मृतक की पत्नी ऋचा देवी का रो रो का बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share