उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में ज़हरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की गौसपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम शंकर के 50 वर्षीय पुत्र नरेंद्र ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!