G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड क्षेत्र के अढौ़ली गांव निवासी इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक का आज दोपहर दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। इनकी अंत्येष्टि दूसरे दिन की जाएगी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। अढ़ौली गांव निवासी 76 वर्षीय शिवप्रसाद सोनी का आज दोपहर हार्ट अटैक से मौत हो गया है। पारिवारिक जनों ने बतायाकि सुबह खाना खाने के बाद अचानक गिर पड़े और जब तक की अस्पताल ले जाया जाता। रास्ते में भी उनकी मौत हो गई। शिव प्रसाद सोनी अढ़ौली इंटर इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। जो लगभग 15 वर्ष पूर्व रिटायर हो गए था। शिवप्रसाद सोनी आदर्श शिक्षक, शांत एवं मिलनसार स्वभाव के थे। शिक्षक होने के बावजूद अपने छोटे बड़े सबसे अपनी ओर से अभिवादन करने में नहीं चूकते थे। इन्हें लोग सोनी जी के नाम से पुकारते थे। घटना को सुनते हैं गांव क्षेत्र के लोग एवं इंटर कॉलेज के शिक्षक मौके पर पहुंच परिवार के रोते बिलखते लोगों को ढाढस बंधाया। उनके आकस्मिक निधन से पारिवारिक जनों ही नहीं बल्कि समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share