G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गज्जा का डेरा मजरे दपसौरा गांव में बीती रात घर में सो रहे युवक को ज़हरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गज्जा का डेरा मजरे दपसौरा गांव निवासी राम प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार बीती रात घर में सो रहा था। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई, तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share