उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान गांव के समीप नहर पर मायके आई नव विवाहिता ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पारादान गांव निवासी राजेश कुमार सोनकर ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री श्वाती का विवाह 9 जुलाई 2024 को कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के छिपहठी मोहल्ला निवासी अजय कुमार सोनकर के साथ किया था।

शादी के बाद मायके आई श्वाती 24 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं गायब हो गई थी। और 25 जुलाई की सुबह गांव के समीप नहर पर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके पिता राजेश और मां माया देवी को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share