G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के भागोपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी स्वर्गीय भिक्खु का 48 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के भागोपुर गांव के समीप पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट सौरभ कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share