उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गाजीपुर पर जन समस्याओं को सुना गया। तथा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हुसैनगंज पर जनसुनवाई की गयी। एवं समय बद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर जनसमस्याओं को सुना गया

एवं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस में कुल 219 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 142 प्रार्थना पत्र राजस्व से सम्बन्धित, 67 पुलिस से सम्बन्धित, प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 39 प्रार्थना पत्रों तथा पुलिस से सम्बधित 58 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जा चुका है। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share