G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र में धान के खेतों में खाद और दवा का छिड़काव कर रहे किसानों की अचानक हालत बिगड़ गयी। तेज धूप ऊमस के साथ विषैली दवा के प्रभाव से 7 खेतिहर मजदूर बीमार पड़ गए। जिन्हें इलाज के लिए असोथर पीएचसी में भर्ती किया गया। जिसमे किसान अमरपाल के खेत में काम कर रहे महेंद्र 45 गिरजेश 23 जितेंद्र 30 अमरपाल 30 गंगासागर 30 सोनू 25 रमेश 50 सभी खेतिहर मजदूर हैं। नगर पंचायत असोथर के चुनका झाल के रहने वाले हैं धान के खेतों में खाद और दवा का छिड़काव कर रहे थे। अत्यधिक गर्मी व विषैली दवा की चपेट में आकर सभी अचेत होकर खेत में गिर गये। आसपास के किसानों ने एम्बुलेन्स बुला कर सब को असोथर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। सभी की हालत स्थिर बताई गई है डॉ नीरज गुप्ता का कहना है कि सभी स्वास्थ्य हो गये हैं और घर चले गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share