G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी को प्राप्त सूचना के आधार पर आज अपरान्ह 12:30 बजे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शांतिनगर बस स्टॉप के पास बाबा वेज कबाब पराठा के दुकानदार मो० नौशाद पुत्र मो० हसन निवासी जामोगौरीगंज तहसील जनपद अमेठी की दुकान में छापा मारा गया तो दुकान बन्द मिली। दुकानदार को घर से बुलाकर दुकान का निरीक्षण किया गया तो 103 किलोग्राम राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के सादे स्कीनिन्ग रजिस्टर बरामद किये गये। दुकारदार से उक्त रजिस्टर बिक्री करने वाले का नाम पूछा गया, जिसे वह बताने में असमर्थ रहा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर को उक्त रजिस्टर सुपुर्दगी में दे दिये गये हैं। विस्तृत जॉच हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी एवं तहसीलदार सदर दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जो बरामद दस्तावेज की नियमानुसार जाँच करेगी। जॉचोपरान्त नियमानुसार अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share