G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव में ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव निवासी चंद्रपाल के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश ने बताया गाँव निवासी से ज़मीनी विवाद हो गया।

जिसमें गांव निवासी धेनु, पुती और सुशील आदि ने मारपीट कर हमको घायल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस ने हमको इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share