उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर बाइक सवार को सरकारी एम्बुलेन्स ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बकेरगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली का 28 वर्षीय पुत्र शैफ अपनी बाइक पर हमराज़ के पुत्र फरान को सवार कर किसी काम से घर से निकला था। जब वह जीटी रोड पंतलाज के समीप पहुंचा तभी रोड से गुजरी सरकारी 108 एंबुलेंस की टक्कर से रोड पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!