G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शेमरा गांव के समीप खड़े बाइक सवार पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पछली गांव निवासी चंद्रभान का 27 वर्षीय पुत्र कुलदीप बाइक पर अपनी पत्नी को सवार कर किसी काम से थांरियांव थानां क्षेत्र के अम्बापुर जा रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के शेमरा गांव के समीप पहुंचा तो वह बाइक रोक कर खड़ा था। तभी बंदर ने हमला कर उसको घायल कर दिया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिए गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share