उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव में आज सुबह भोर पहर सो रहे अधेड़ को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरांई गांव निवासी प्रहलाद का 50 वर्षीय पुत्र राम प्रताप बीती रात घर पर सोया हुआ था।

तभी आज सुबह भोर पहर उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वही अधेड़ की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share