उत्तर फतेहपुर जिले के थांरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी मनोज कुमार का 32 वर्षीय पुत्र हिमांशु बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची।

तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!