उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहरवापुर के समीप ई-रिक्शा पलट जाने से कचेहरी आ रहे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला आपताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहरवापुर गांव निवासी स्व. छत्रपाल का 38 वर्षीय पुत्र संतोष सोमवार को दस बजे ई-रिक्शा में बैठकर तारीख में कचेहरी आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही ई-रिक्शा गांव से बाहर पहुंचा तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले बिंदकी सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक न होने पर जिला आपताल भेज दिया। घर वाले उसे सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!