उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा व कनवार रेलवे स्टेशन के बीच तीन दिन पूर्व ट्रेन से गिरे अज्ञात युवक की शिनाख्त मृतक के परिजनों ने पुलिस की सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम हाउस में कर लिया। बताते चले कि बिहार प्रांत के जिला नेवादा थाना बारसलीगंज गांव बागी बगिया जोगना निवासी गोरेलाल चौहान का 18 वर्षीय पुत्र पवन विगत 27 जुलाई को ट्रेन में बैठकर राजस्थान प्रांत के जयपुर जा रहा था। बताते हैं कि तभी खागा व कनवार रेलवे स्टेशन के बीच गिर गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। मृतक की जेब से मिली आईडी के आधार पर पुलिस ने घर वालो को सूचना दे दिया। जिस पर सोमवार को मृतक के पिता ने शव की पहचान की है। पिता ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में जयपुर जा रहा था। तभी रास्ते मे हादशे का शिकार हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!