G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर ओवर ब्रिज के समीप ई-रिक्से की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रमेश का 20 वर्षीय पुत्र शुभम बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित अल्लीपुर ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा। तभी ई-रिक्से की टक्कर से वह घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी विजय कुमार व पायलेट कुलदीप ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share