उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थांरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के निभारा मसवानी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमी का 16 वर्षीय पुत्र शमून अपने दोस्त के साथ किसी काम से थांरियांव थानां क्षेत्र के हसवा कस्बे गया था।

वहां से बीती रात लौटते समय रास्ते में नेशनल हाईवे 2 पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार शमून गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share