उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी दीप कुमार की पत्नी मालती देवी की डिलवरी होनी है मरीज को डिलीवरी के उपरांत बिंदकी सामुदायिक केन्द्र के डॉक्टर ने एक यूनिट बी पाजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई, जिला अस्पताल में रक्त की कमी के चलते बी पाजिटिव रक्त उपलब्ध नही था। जानकारी जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र के माध्यम से संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को हुई। केस ग्रुप में डालते ही संस्था के सदस्य सत्यम लोधी जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नासेपीर सिविल लाइन मोहल्ला निवासी है। रक्तदान के लिए तैयार हो गए और देर शाम जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र परिसर पहुचे और अपना छठवा बी पाजिटिव रक्त समूह रक्तदान किया। जिस पर रक्तकेन्द्र में उपस्थित डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह ने रक्तदाता सत्यम लोधी को प्रस्सति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह, शुभम व रक्तकेन्द्र से गोविंद, अखिलेश , सुलभ उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!