उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में आज प्रातः ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित जिला व शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के संयुक्त नेत्रत्व में अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ठाकुर दरियाब सिंह की प्रतिमा के पास जाकर उनका पुतला दहन किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भरी संसद में पूरे देश के सामने जिस प्रकार भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपछ राहुल गांधी की जाति को लेकर टिप्पणी की इससे प्रतीत होता है कि वह बहुत ही संकीर्ण सोच के व्यक्ति हैं एवं भारत जैसे विशाल लोकतान्त्रिक देश के सांसद बनने लायक कतई नहीं हैं।

उन्होने आगे कहा कि अब कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है एवं भाजपा की हर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी अनुराग ठाकुर के द्वारा राहुल गांधी को कहे अमर्यादित शब्दों की घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि हर अपराधिक भाजपा नेता अपना दिमागी संतुलन खो चुका है। उसे डर सता रहा है कि आक्सीजन में चल रही सरकार जाने के बाद क्या होगा यहां तक कि उनके आकाओं का चेहरा भी अब डर बस बदल चुका है। पुतला दहन कार्यक्रम में नेता सईद चच्चा, राजन तिवारी, मोहसिन खान, आशीष गौड़, ब्रजेश मिश्रा, आंनद सिंह गौतम, मोइन राइन, आदित्य श्रीवास्तव, सहाब अली, आलोक कैथल, रुद्र तिवारी, बसीर अहमद, अरुण जैसवाल, हम्माद हुसेन, हाजी वकील खान, असलम, अजय बच्चा, अमित श्रीवास्तव, अब्दुल रज्जाक, रवि कांत शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!