उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में बीती रात घर की खुली छत पर सो रहा नव युवक नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव निवासी प्रेमपाल का 18 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था।

तभी वह भोर पहर नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By