उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थांरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के पनही गांव निवासी रामकिशोर का 22 वर्षीय पुत्र सोनू बाइक पर सवार होकर असोथर थाना क्षेत्र के सातों गांव अपने मामा के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक थांरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवर ब्रिज पर पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share