G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव के समीप स्थित खेत में दवा डाल रहे नव युवक किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसको परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी फूलचंद का 19 वर्षीय पुत्र अंशु गांव के समीप स्थित खेतों में दवा डाल रहा था।

तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share