G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा में स्थित सीएमओ ऑफिस में ऑडिट के लिए आए फार्मेसिस्ट का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थानां क्षेत्र के पतियापुर गाँव निवासी स्व. शिव नाथ का 51 वर्षीय पुत्र शुभाष चंद्र जो बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा पीएचसी में फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत है।

आज वह शहर सीएमओ ऑफिस ऑडिट के लिए आया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी स्टॉप को हुई तो तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन कर घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुशवाहा व पायलेट सन्तोष ने फार्मेसिस्ट को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share