G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गाँव में सोते समय युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया था जिसकी देर शाम कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताते चलें कि कोराईं गांव निवासी स्व. प्रहलाद का 40 वर्षीय पुत्र राम प्रताप अपने कमरे में सो रहा था। तभी भोर पहर जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां देर शाम डॉक्टर ने हालत खराब होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share