उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सराय खालिस के पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातों धरमपुर निवासी नागेंद्र पाल पुत्र सुख्खू पाल अपने घर से खेसहन गांव निमंत्रण के लिए निकला था। जैसे ही वह सराय खालिस गांव स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़ा था। तभी तेज रफ्तार बाइक में सवार चार युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे जोरदार टक्कर लगने से असोथर थानां क्षेत्र के सुजानपुर निवासी रामसजीवन का 35 वर्षीय चेतन चौहान, चेतन का 6 वर्षीय पुत्र गुड्डू व चेतन का 9 वर्षीय पुत्र नवीन और बाल करन का 40 वर्षीय पुत्र अशर्फी घायल हो गए। सभी घायल सुजानपुर से सराय खालिस गांव के बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार नागेंद्र को पुलिस हिरासत में लेकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा है। दूसरे मोटर साइकिल सवार को पुलिस हिरासत में रखा गया है। तहरीर के अनुसार जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By