उत्तर प्रदेश फतेहपुर अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया युवक डूब गया। जिसका शव देर रात जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के मवई धाम के पास पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना सजेती गांव बहरौली निवासी अवधेश सचान का 22 वर्षीय पुत्र कपिल सचान अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार की दोपहर यमुना में नहाने गया था। तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह बहता हुआ निकल गया वहीं साथ में आए दोस्तों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। जिस पर मौके पर पुलिस व गोताखोरों ने उसे ढूढ़ने का प्रयास किया। देर रात चांदपुर थाने के मवई धाम के पास से गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share