उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी छूरी का पुत्र सतरेन अपने साथी 18 वर्षीय अंकुश पुत्र गंगाराम के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां मुत्तौर गांव जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सिधांव गांव के पास पहुंचे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे सतरेन की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!