G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत दो दिन पूर्व महिला जिला अस्पताल के गेट पर युवक की मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात में उसे सदर अस्पताल के मार्च्युरी हाउस में रखवा दिया था। गुरूवार की दोपहर परिजनों को राहगीरों से पता चला कि उसके पुत्र की सदर अस्पताल के गेट पर मौत हो गई है। जिस पर सदर अस्पताल में बनी पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होने मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय शिवमंगल सिंह उर्फ बउवा पुत्र स्व. झल्लू बांस बल्ली निवासी रामगंज पक्का तालाब के रूप में करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व वह घर से निकल गया था। जिसकी तलाश परिवार वाले कर रहे थे। राहगीरों की जानकारी पर उन्हें पता चला कि उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share