उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गाँव में बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। मृतिका के चाचा ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद से पति मौके से फरार है।जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना तिंदवारी गांव जौहरपुर निवासी बाबू ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रेखा की शादी 2017 में देवलान गांव निवासी सुखलाल के पुत्र ओम प्रकाश के साथ की थी। बताते हैं कि बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के चाचा फूलचंद्र ने बताया कि शादी के सात साल बीत जाने के बाद भी उसकी भतीजी को संतान नहीं हो रही थी। जिसको लेकर ओम प्रकाश की बहन सूरजकली आए दिन भाई को भड़काती थी कि इसको छोड़कर दूसरी शादी कर लो। इसी बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था। कल शाम पति ने रेखा का गला दबाकर हत्या करके मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविकता का पता चल सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!