उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गाँव के समीप साइकिल सवार छात्रा बोलेरो की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुरा गाँव निवासी रमाकांत की 10 वर्षीय पुत्री साँची जो कोतवाली क्षेत्र के हरदो में स्थित पण्डित दीन दयाल इण्टर कॉलेज में कक्षा 6 की छात्रा है रोज की भाँति आज भी वह साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही थी।

जब वह त्रिलोचनपुर गाँव के समीप पहुँची तभी रोड से निकली बोलेरो की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share