फतेहपुर। बेकवर थाना क्षेत्र के कस्बे में घर में सो रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरएंट उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम किशोर की 50 वर्षीय पत्नी छेददन देवी बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया।

जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए बेकवर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share