उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप नशे में धुत ई-रिक्सा सावार का रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे दो लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहा मोहल्ला निवासी कल्लू का 25 वर्षीय पुत्र रवि और शिव स्वरूप का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बताया जाता है कि यह दोनो नशे में धुत होकर अपना ई-रिक्सा लेकर गाजीपुर थानां क्षेत्र के शाह कस्बे गए थे। तभी इनका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे यह लोग घायल हो गए। हादशे कि जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी अरुण व पायलेट जय सिंह ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!