G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के ओम घाट भिटौरा में सावन के तीसरे सोमवार पर गंगा स्नान करने गया युवक नहाते समय डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांच घंटे बाद शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरूवा गांव निवासी मनोज कुमार पटेल का 23 वर्षीय पुत्र अर्जित पटेल सावन के तीसरे सोमवार पर भोर पहर गंगा स्नान करने के लिए ओम घाट भिटौरा गया था। तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। साथ में आए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने गोताखोरों को उतारा। पांच घंटे बाद पास में ही अर्जित पटेल का शव बरामद कर लिया गया। जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share