G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के एक ट्यूबवेल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान सहित नगदी रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्यवाहियां शुरू कर दिया। थानां क्षेत्र के अहिल्याबाई होलकर वार्ड नं 0 8 निवासी गजोधर गर्ग की ट्यूबवेल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो स्टाटर व 20/30 किलो प्लास्टिक पाइप एवं रजिस्टर में रखे 7 सौ रुपए नगद उठा ले गए। बताया जाता है कि दिनांक 4 अगस्त 2024 दिन रविवार की रात को रोज की भांति ट्यूबवेल का ताला लगाकर घर चले आये थे। और सुबह जब घर से अपने ट्यूबवेल गए तो देखा कि दरवाजा खुला था और दरवाजे पर लगा ताला टुटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा कि विद्युत उपकरण व रजिस्टर से पैसा एवं प्लास्टिक पाइप नही था। और उन्होंने बताया कि जिसकी लिखित तहरीर पुलिस को दे दिया गया है। वही क्षेत्रीय दरोगा प्रहलाद सिंह ने बताया कि चोरी की मिली तहरीर पर मौका मुआयना कर लिया गया है। और तत्काल चोरी की घटना का खुलासा कर कानूनी कार्यवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share