उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी इस्लाम अपनी 24 वर्षीय पत्नी शेरीन को बाइक पर सवार कर फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव अपनी ससुराल आ रहा था।

जहाँ कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ला में शेरीन के बड़े अब्बू का इंतकाल हो गया था, उनकी मिट्टी में सामिल होना था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप पहुंची। तभी बाइक पर पीछे बैठी शेरीन चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर इस्लाम ने अपने ससुरालीजनों को दिया। सूचना मिलते ही चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे ससुरालीजन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share