उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई रोड पर सामने से आ रहे वाहन को से खुद को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीर गांव निवासी रंग बहादुर सिंह का 50 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से शहर किसी काम के लिए आ रहा था।

तभी रास्ते में सामने से आ रहे वाहन से खुद को खुद को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनिल पटेल व पायलेट संजय शर्मा के साथ उसको जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!