उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गाँव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 16 वर्षीय पुत्री आंशिक देवी जो जोनिहा कस्बे के सरदार पटेल इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह साइकिल पर सवार होकर स्कूल पढ़ने जा रही थी। जब वह जोनिहा कस्बे में पहुंची तभी 18 चक्का ट्रेलर के उसको टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के चाचा ने बताया हमारे भाई धर्मेन्द्र के एक पुत्री व एक पुत्र थे। जिसमे पुत्री ट्रेलर वाले की गलती से हादशे का शिकार हो गई है। ट्रेलर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से मृतिका की माँ कुसमा देवी और भाई नितेश कुमार का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

